{"_id":"5ffca3948ebc3e2f247670de","slug":"hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp605394236","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविन एप पर ब्यौरा दर्ज कराने में आईं दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविन एप पर ब्यौरा दर्ज कराने में आईं दिक्कतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में कोरोना टीकाकरण का दूसरा पूर्वाभ्यास सोमवार को सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 22 स्थानों पर किया गया। इस दौरान कोविन पोर्टल के सर्वर ने कई बार धोखा दिया। इस कारण टीकाकरण कराने वालों का ब्यौरा अपलोड करने में अधिक समय लगा। अधिकारियों ने भी इसका संज्ञान लेकर केंद्र सरकार को अवगत कराने की बात कही है।
केंद्र सरकार की ओर से कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। 16 जनवरी से टीकाकरण का एलान किया गया है। इसी क्रम में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। 4 जनवरी को भी छह स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया था। सोमवार को दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास जनपद के 22 स्थानों पर किया गया। इस दौरान टीकाकरण कराने के लिए आने वाले लोगों का नाम लिस्ट में मिलाने से लेकर टीका लगने के बाद आधा घंटे तक वेटिंग एरिया में रोकने का भी पूर्वाभ्यास हुआ। प्रत्येक साइट पर दो सत्रों में पूर्वाभ्यास किया गया। कुल 660 लोगों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ।
डीएम अविनाश कुमार ने 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्वाभ्यास का जायजा लिया। उन्होंने कोल्ड चेन बरकरार रखने के बारे में जानकारी ली। एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल ने टीम से वैक्सीन को लगाने और रखरखाव संबंधी जानकारी ली। सीएचसी डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि 15-15 लोगों को दो सत्र में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कराया गया। जिला महिला चिकित्सालय में दो स्थानों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास हुआ। जबकि नयागांव स्थित सौ शय्या चिकित्सालय में भी पूर्वाभ्यास किया गया। सीएचसी सुरसा में एसीएमओ डॉ. धीरेंद्र, सीएचसी हरियावां में डॉ. शिवम गुप्ता, सीएचसी अहिरोरी में सुजीत कुमार सिंह, सीएचसी टड़ियावां में डॉ. स्प्रेहा भास्कर, सीएचसी बिलग्राम में सच्चिदानंद मिश्रा, सीएचसी माधौगंज में एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, सीएचसी मल्लावां में माहे परवीन, सीएचसी सांडी में राकेश द्विवेदी, सीएचसी हरपालपुर में शिव कुमार नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
वरिष्ठजनों को अवगत कराया
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि सर्वर में दिक्कत की बात संज्ञान में आई है। इसमें स्थानीय स्तर पर बहुत कुछ किए जाने की गुंजाइश नहीं है। फिर भी केंद्र सरकार और शासन के आलाधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत करा दिया गया है।