{"_id":"5ffc9ece8ebc3e31d10125af","slug":"hardoi-hardoi-news-corona-hardoi-news-knp605390738","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच लाख वैक्सीन एक साथ रखे जाने का इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच लाख वैक्सीन एक साथ रखे जाने का इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के बीच जनपद में कोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के इंतजाम को और पुख्ता किया जा रहा है। अगले दो दिनों में जनपद को 23 डीप फ्रीजर और दस आईएलआर (आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर) मिलेंगे। जनपद में साढ़े पांच लाख वैक्सीन एक साथ रखे जाने इंतजाम है।
दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को टीकाकरण की शुरुआत कर सकते हैं। जिले में सीतापुर रोड पर स्थित महाराणा प्रताप महाविद्यालय के निकट जिला वैक्सीन स्टोर बना है। इसमें साढ़े तीन लाख वैक्सीन एक साथ रखने की व्यवस्था है। इसके अलावा कई डीप फ्रीजर और आईएलआर का भी इंतजाम है। इनमें करीब दो लाख वैक्सीन रखने के इंतजाम हैं। वैक्सीनों को भेजने लिए तीन वैक्सीन वैन भी उपलब्ध हैं, जिनसे वैक्सीन कोल्ड चेन को सुरक्षित करते हुए केंद्रों तक भेजा जाएगा।
सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन रखने वाले केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम है। कोरोना वैक्सीन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। जिला वैक्सीन स्टोर के अलावा भी जिन केंद्रों पर वैक्सीन रखी जाएगी वहां पुलिस का पहरा रहेगा।
विज्ञापन
होगी वेबकास्टिंग
जनपद के 19 अलग-अलग स्थानों पर टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू की गई हैं, लेकिन किन 19 स्थानों पर वेबकास्टिंग होगी, इसका निर्णय अभी नहीं हुआ है।
इनकी भी सुनिए
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन ने बताया कि वैक्सीन रखने के पर्याप्त इंतजाम हैं। दो दिन में ही 23 डीप फ्रीजर नये मिल रहे हैं। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक डीप फ्रीजर भेजा जाएगा।
ऐेसे पहुंचेगी वैक्सीन
लखनऊ से वैक्सीन आने पर जिला वैक्सीन स्टोर में रखी जाएगी। इसके बाद तीन वैक्सीन वैन से इन्हें जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जाएगा। भेजने के लिए वैन का रोड मैप तैयार किया जा चुका है। जनपद में कोरोना का टीका 22 स्थानों पर लगाने की तैयारी है।