फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Getting grant, farmers will save water

हरदोईः मिल रहा अनुदान, पानी बचाएंगे किसान

Sat, 23 Jul 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Getting grant, farmers will save water
हरदोई। टपक और फव्वारा पद्धति से फसलों को कम पानी से भरपूर सिंचाई मिल जाती है। सरकार इसके जरिये पानी की बर्बादी को रोकने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। प्रोत्साहन के रूप में इस पद्धति से सिंचाई की व्यवस्था के लिए किसानों को 90 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

फव्वारा (स्प्रिंकलर) सिंचाई विधि से फसलों में पानी को छिड़काव की तरह दिया जाता है। इस तरीके से फसल के पौधों पर पानी बारिश की बूंदों की तरह पड़ता है, जिससे पानी की बचत होने के साथ ही फसली पौधे बारिश की तरह भींगते है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार सरसों और दलहनी फसलों के लिए फव्वारा सिंचाई करना लाभदायक होता है। मिट्टी में नमी बनने के साथ पौधों को ठीक तरह से पानी मिलता है।
उर्वरकों एवं कीटनाशकों आदि का भी साथ में छिड़काव किया जा सकता है। शाक भाजी एवं मसाला खेती के लिए टपक सिंचाई विधि से पौधों को पानी देने से खर्च कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि किसानों को नई विधियों से फसलों की सिंचाई करने के लिए शासन से प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों को स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, ड्रिप इरीगेशन, रेनगन के लिए पाइप लाइन आदि बनाने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
ड्रिप यानी टपक सिंचाई विधि बागवानी करने वालों के लिए बेहद कारगर है। इसका उपयोग केला, पपीता, नींबू, करौंदा के साथ सब्जियों को उगाने मेें भी किया जाता है। टपक सिंचाई विधि में खेत या बाग में पाइप लाइन डाल दी जाती है और जहां पर पौधा होता है।
वहीं से पाइप के माध्यम से पानी देने की व्यवस्था की जाती है। इससे सभी पौधों तक समान रूप से पानी पहुंचता है। इसी तरह से फव्वारा विधि से पाइप के जरिये व्यवस्था होती है।

वर्जन
उद्यान विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर योजना का लाभ किसान उठा सकते हैं, किसी प्रकार की जानकारी के लिए उद्यान विभाग से संपर्क किया जा सकता है। - सुरेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed