फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Ganga moves towards warning point, alert regarding floods

हरदोईः चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ी गंगा, बाढ़ को लेकर अलर्ट

Sat, 23 Jul 2022 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Ganga moves towards warning point, alert regarding floods
हरदोई। बांधों से गंगा में पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसलिए गंगा चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगी है। पांचाल घाट माप केंद्र पर लिए गए गेज में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग डेढ़ मीटर दूर है।
विज्ञापन

लगातार पानी छोड़े जाने का सिलसिला बना रहा तो फिर जल्द ही गंगा चेतावनी बिंदु के पास पहुंच जाएगी। सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हरिद्वार एवं नरौरा बांध से लगभग 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बाढ़ को लेकर विभाग अलर्ट मोड में है। अफसरों के मुताबिक नदियों के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में बाढ़ आने पर सर्वाधिक प्रभावित होने वाले क्षेत्र पंचनद कटरी में करीब 40 गांव बसे हुए हैं। बाढ़ से लगभग 400 गांव प्रभावित होते हैं।
गंगा एवं उसकी सहायक नदी रामगंगा, गंभीरी, नीलम एवं गर्रा में प्रमुख रूप से गंगा एवं रामगंगा के साथ गर्रा के जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
पिछले पांच दिनों से लगातार बांधों से गंगा में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। जिले की सीमा के नजदीक स्थित पांचाल घाट फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर 135.55 मीटर पहुंच गया है जो कि चेतावनी बिंदु से करीब डेढ़ मीटर दूूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि रामगंगा का जल स्तर अभी गेज की सीमा में नहीं है। जिले की सीमा पर हुल्लापुर के पास रामगंगा का जलस्तर अभी माप से नीचे है। गर्रा का जलस्तर समीपवर्ती माप सेंटर मुमोक्ष आश्रम शाहजहांपुर में 143.40 मीटर पर है।

सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि बाढ़ को लेकर अलर्ट है, नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। सोमवार को आई सूचना के अनुुसार हरिद्वार और नरौरा बांध से करीब 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
नदी का नाम चेतावनी बिंदु खतरे का निशान वर्तमान स्तर माप सेंटर
गंगा 136.60 मी. 137.10 मी. 135.55 मी. पांचाल घाट
राम गंगा 136.60 मी. 137.10 मी. मापन गेज से नीचे हुल्लापुर
गर्रा 136.60 मी. 148.80 मी. 143.40 मी. मुमोक्ष आश्रम
--------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed