{"_id":"62dd94a4a47805304e303e18","slug":"hardoi-gandhi-bhawan-will-be-proud-tomorrow-the-district-will-pay-tribute-to-the-heroes-hardoi-news-knp70929333","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः कल गर्व करेगा गांधी भवन, जिला करेगा वीरों को नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः कल गर्व करेगा गांधी भवन, जिला करेगा वीरों को नमन
विज्ञापन
फोटो-08- गांधी भवन
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पाकिस्तान पर भारत की जीत के जश्न का गांधी भवन साक्षी बनेगा। मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर यहां वीरगाथाएं गूंजेंगी। वीर शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम होंगे। वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने सम्मान महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंगलवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर अमर जवान चौक से कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह के कार्यक्रमों की शृंखला की शुरुआत होगी। चौक पर माल्यार्पण के साथ ही गांधी भवन में नौ कुमाऊ बटालियन जैज बैंड अपनी प्रस्तुति देगा।
इसके बाद गांधी भवन सभागार में कारगिल युद्ध की पृष्ठभूमि कार्यक्रम होगा। देशभक्ति गीत, युद्ध संस्मरण, कारगिल युद्ध पर कविता पाठ, लोकगीत, डीएम का संबोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
इनके लिए होगा सम्मान समारोह
कारगिल शहीद लांस नायक आबिद खां की पत्नी फिरदौस बेगम का सम्मान, कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका रखने वाले अधिकारियों व सैैनिकों का सम्मान, वीरता पुरस्कारों से सम्मानित वीरों का सम्मान, कलाकारों व कवियों का सम्मान किया जाएगा।
विजय के जश्न में रंग जमाएगा आजादी का अमृत महोत्सव
आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव कारगिल विजय दिवस के जश्न में भी रंग जमाएगा। इस बार विजय दिवस के कार्यक्रम में प्रशासन भी हिस्सेदार होगा। अमृत महोत्सव के तहत भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशासनिक विभाग इसकी तैयारी कर रहे हैं।
ये वीर होंगे सम्मानित
भारतीय सेना में बहादुरी का परचम लहराने वाले वीरों को कारगिल दिवस सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें वीर पुष्पेंद्र बहादुर, महेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत सिंह, विनोद कुमार सैनी, संजय कुमार सिंह, विजय सिंह कनौजिया, खुशीराम यादव, सुशील सिंह, आरके अवस्थी, सुशील कुमार सिंह राठौर, गोरखनाथ का नाम शामिल है।
किस्सों से ताजा होंगे वीरों के कारनामे
कारगिल विजय दिवस सम्मान समारोह में वीरों और शहीदों के महान कारनामों को फिर से ताजा किया जाएगा। सेना मेडल से सम्मानित बशाखा सिंह 1971 के युद्ध संस्मरण सुनाएंगे। कर्नल ओपी मिश्र कारगिल युद्ध से जुड़े संस्मरणों में भारतीय सैनिकों की बहादुरी के किस्से बताएंगे।
वर्जन
कारगिल विजय दिवस पर वीरों के सम्मान में शहर के गांधी भवन में सम्मान समारोह व देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के सभी देशभक्त आमंत्रित हैं। - कर्नल ओपी मिश्र, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हरदोई