फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Four booked for shooting youth of Punjab

हरदोईः पंजाब के युवक को गोली मारने में चार पर मुकदमा

Tue, 18 Oct 2022 05:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 05:15 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Four booked for shooting youth of Punjab
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के इटिहा पुरवा गांव के एक फार्म हाउस में पंजाब के युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला के समाना थाने के अराईन मटरा निवासी करनवीर ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह बेनीगंज के इटिहा पुरवा गांव में फार्म हाउस बनाकर रहता है। उसने व उसके चाचा सुरेंद्र सिंह ने चार मई को अपनी 28 एकड़ भूमि कानपुर के आजाद नगर निवासी एक रियल स्टेट कंपनी के मालिक सूरज कुशवाहा को तीन करोड़ में बेच दी थी।
विज्ञापन

बिक्री के समय मकान व चार एकड़ जमीन का बैनामा नहीं किया गया था। सूरज इस मकान व चार एकड़ जमीन को भी हड़पना चाहता था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को सूरज अपने साथी कानपुर निवासी आशुतोष व बेनीगंज के बिरवा गांव निवासी गंगा प्रसाद पांडेय के साथ बातचीत करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसके गांव पंजाब के रहने वाले दोस्त गुरुप्रीत व अमरजीत भी फार्म हाउस पर थे। वह खाना खाने के बाद फार्म हाउस पर घूम रहे थे। इस दौरान बाइक से आए नकाबपोश हमलावरों ने गोली चला दी थी। गुरुप्रीत गोली लगने से घायल हो गया था। इसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। गुरुप्रीत का लखनऊ में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशुतोष, गंगा प्रसाद पांडेय के अलावा दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed