{"_id":"6112bd4e8ebc3e7c9c5a79e8","slug":"hardoi-father-throws-one-year-old-son-in-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: पिता ने एक साल के बेटे को रजबहे में फेंका, पत्नी से नाराज होकर बच्चे को लेकर निकला था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: पिता ने एक साल के बेटे को रजबहे में फेंका, पत्नी से नाराज होकर बच्चे को लेकर निकला था आरोपी
Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:24 PM IST
सार
एसएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर व आरोपी के बयान के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रजबहे में पानी काफी तेज है, बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में पत्नी से नाराज होकर एक साल के बच्चे को लेकर घर से निकले युवक ने गुस्से में बेटे को रजबहे में फेंक दिया। मंगलवार को उसके अकेले वापस आने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एसएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि रजबहे में बालक को तलाश किया जा रहा है। थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी बबली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति अमर सिंह छह अगस्त को उसके साथ मारपीट करने के बाद एक साल के बेटे आंशिक को लेकर घर से निकल गया था।
काफी तलाश के बाद भी पति व बेटे का कहीं पता नहीं चला। बताया कि मंगलवार को पति वापस आ गया, लेकिन वह अपने साथ बेटे को नहीं लाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अमर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन
इस पर उसने बताया कि उसने सात अगस्त को गुस्से में बेटे को सिकंदरपुर के पास रजबहे में फेंक दिया था। एसएसआई जितेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर व आरोपी के बयान के बाद उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रजबहे में पानी काफी तेज है, बच्चे को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।