{"_id":"6370ccc9c1baa9685920ec58","slug":"hardoi-farmer-s-health-deteriorated-under-suspicious-circumstances-death-hardoi-news-knp727993994","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के दारुकुइंया गांव में शनिवार रात संदिग्ध हालात में किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अज्ञात पर जहर खिलाने की आशंका व्यक्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरुकुइया निवासी राजकुमार पांडेय (28) खेती करता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर शाम वह घर आया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता उमाशंकर ने कोतवाली में सूचना दी।
पिता ने अज्ञात पर बेटे को जहर खिलाने की आशंका व्यक्त की। मृतक अविवाहित था। वह चार भाइयों में छोटा था। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।