{"_id":"631f183b2ec8b76c37691c23","slug":"hardoi-farmer-killed-one-injured-in-bike-collision-hardoi-news-knp717641254","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident news: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident news: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, एक घायल
Mon, 12 Sep 2022 05:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 05:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में काजीपुर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार देर रात बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर निवासी रमजानी (29) खेती करता था। वह मल्लावां के भिठाई गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। रविवार रात वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में काजीपुर रेलवे क्रासिंग के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक भिड़ गई। हादसे में रमजानी की मौके पर मौत हो गई।
जबकि दूसरी बाइक पर सवार उन्नाव के बांगरमऊ थाने के सरोजनी नगर निवासी अल्ताफ (32) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे एक बेटी है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।