{"_id":"61042cc18ebc3e092d3c5d11","slug":"hardoi-eunuch-took-away-groom-before-marriage-now-accused-of-physical-abuse-and-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: निकाह से पहले दूल्हे को उठा ले गया किन्नर, अब लगाया शरीरिक शोषण और लूट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: निकाह से पहले दूल्हे को उठा ले गया किन्नर, अब लगाया शरीरिक शोषण और लूट का आरोप
Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:19 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी में हंगामा खड़ा करने के बाद एक किन्नर और युवती ने दूल्हे पर शारीरिक शोषण का आराेप लगाया है।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला महमंद में गुरुवार को निकाह से पहले किन्नरों द्वारा उठाया गया युवक बाजार जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। इसके बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया। कन्नौज निवासी किन्नर ने युवक पर धोखा देकर भाग जाने और परिजनों के साथ मिलकर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
इससे इतर जिस युवती से युवक का निकाह हो रहा था उसने भी शारीरिक शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध तहरीर दी है। कन्नौज जनपद के कांशीराम कालोनी निवासी एक किन्नर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले तीन वर्ष से उसके संबंध शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला महमंद निवासी युवक के साथ हैं।
आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह अल्हापुर तिराहे पर इस युवक ने अपने तीन और परिजनों के साथ घेरकर उसे मारापीटा, सोने के कुंडल, जंजीर और 25 हजार रुपये छीन ले गए। उधर, दूसरी ओर कस्बा निवासी एक युवती ने भी युवक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। युवती का कहना है कि वह आरोपी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अब आरोपी शादी नहीं कर रहा है। उसने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।