{"_id":"62dd8e72470d99085d5c7ead","slug":"hardoi-dentists-treating-patients-without-equipment-hardoi-news-knp709287436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः बिना उपकरण मरीजों का इलाज कर रहे दंत चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः बिना उपकरण मरीजों का इलाज कर रहे दंत चिकित्सक
विज्ञापन
फोटो-29- सामुदायिक स्वास्थ्य सवायजपुर में दंत मरीज को देखते डेंटल हाइजीनिस्ट अरविंद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेज नंबर दो के लिए
फोटो-29 सीएचसी में दांत के मरीज की जांच करते डॉ. अरविंद।
बिना उपकरण मरीजों का इलाज कर रहे दंत चिकित्सक
- सवायजपुर सीएचसी की ओपीडी में सामान्य मरीजों का कर रहे इलाज
- दांत रोग से संबंधित रोजाना आते हैं 25 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। सीएचसी में दंत चिकित्सक तैनात हुए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है। इसके बाद भी यहां दंत चिकित्सा के लिए आवश्यक उपकरण आज तक मुहैया नहीं कराए गए हैं। ऐसे में दंत चिकित्सक ओपीडी में सामान्य मरीजों का इलाज कर रहे हैं। जबकि क्षेत्र से रोजाना करीब 25 मरीज दांतों का इलाज कराने सीएचसी आते हैं। जिन्हें यहां पर समुचित इलाज नहीं मिलने पर निजी दंत चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है।
सीएचसी में एक वर्ष पहले डेंटल सर्जन डॉ. मुजीब आलम अंसारी की तैनाती हुई थी। हाल ही में डेंटल हाइजीनिस्ट के पद पर डॉ. अरविंद की तैनाती भी हो गई। इसके बाद भी अब तक सीएचसी में दांत के इलाज से संबंधित उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे दांत रोग से संबंधित मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डेंटल सर्जन ओपीडी में सामान्य मरीजों को देखते हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डेंटल चेयर, एक्सरे मशीन, दांत निकालने का उपकरण, मसूढ़ों में भरने वाला मसाला नहीं होने से रोज 20 से 25 मरीजों को निराश लौटना पड़ता है। शनिवार को इलाज कराने आईं सवायजपुर की अर्चना, महरेपुर के विलास, मदनापुर के प्रेम प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में दंत चिकित्सक होने के बावजूद उन लोगों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में दांतों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है। इससे लोगों को ज्यादा खर्च वहन करना पड़ता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कई बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन समाधान अभी तक नहीं निकला।
जनप्रतिनिधियों से है आस
सीएचसी में डेंटल सर्जन की तैनाती के बाद भी प्रयोग में आने वाले 70 से अधिक उपकरणों की जरूरत नहीं पूरी हो पा रही है। इसके चलते दंत रोगियों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ही लोगों को आस है।