फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Consolidation accountant who asked for money suspended, video went viral on September 3

हरदोई: रुपये मांगने वाला चकबंदी लेखपाल निलंबित, तीन सितंबर को वायरल हुआ था वीडियो

Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 09 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव पर जमीन को बंधक मुक्त करने के एवज में एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

विज्ञापन
Hardoi: Consolidation accountant who asked for money suspended, video went viral on September 3
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

हरदोई में खतौनी से खेत को बंधक मुक्त कराने के नाम पर एक हजार रुपये मांगने के आरोपी चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्यवाई की संस्तुति करते हुए शासन को भी लिखा गया है।
विज्ञापन


सहायक चकबंदी कार्यालय राघौपुर के गांव बेरिया नजीरपुर में इन दिनों खतौनी की तस्दीक चल रही है। इस दौरान गांव के लेखपाल और कानूनगो के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बेरिया नजीरपुर के मजरा बक्खापुरवा निवासी संदीप कुमार ने क्षेत्रीय चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव पर जमीन को बंधक मुक्त करने के एवज में एक हजार रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन


संदीप का कहना था कि उसके पिता ने यूनियन बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। इससे लिए गए ऋण को अदा कर दिया गया है। गांव में चकबंदी होने से खतौनी चकबंदी लेखपाल के पास है। लेखपाल ने खतौनी में खेत को बंधक मुक्त बताने के लिए एक हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो की जांच कराने की बात प्रशासनिक अफसरों ने कही थी। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी बीएन उपाध्याय ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद संबंधित चकबंदी लेखपाल राघवेंद्र सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाई की संस्तुति भी शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed