फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Committee constituted to investigate disturbances in Gaushala

हरदोईः गोशाला में गड़बड़ी की जांच के लिए समिति गठित

Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Committee constituted to investigate disturbances in Gaushala
हरदोई। बावन कस्बे की गोशाला में अव्यवस्थाओं की सूचना पर एडीएम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ मवेशियों के शव और पंजीकृत गोवंश की तुलना में कम मवेशी मिले थे।
विज्ञापन

एडीएम ने तत्काल कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट डीएम अविनाश कुमार को दी थी। डीएम ने मवेशियों की संख्या कम होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति गठित कर वित्तीय अनियमितता की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बावन कस्बे की गोशाला में अव्यवस्थाओं की शिकायत पर एडीएम वंदना त्रिवेदी ने 21 जुलाई को निरीक्षण किया था। यहां पंजीकृत 216 गोवंशों में 123 मौके पर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पता चलता है कि मवेशियों के लिए मिलने वाले धन का बंदर बांट की गई। इसके बाद एडीएम गोशाला का आय व्यय, पंजीकरण रजिस्टर, मवेशियों की देखभाल का रजिस्टर और अन्य दस्तावेज अपने साथ ले आईं थी।
जिसकी रिपोर्ट उन्होंने डीएम को सौंपी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सीडीओ आकांक्षा राना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेट स्वाती शुक्ला और डीपीआरओ को शामिल हैं।

बता दें कि एडीएम ने निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर ग्राम सचिव कौशलेंद्र भारती, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीपी सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि और केयर टेकर को तत्काल सेवा से हटा दिया था। ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया था। जबकि डीएम ने सीडीओ की संस्तुति पर बीडीओ रचना गुप्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed