{"_id":"634c2380491fd3023e301bc1","slug":"hardoi-chief-constable-posted-in-prayagraj-grp-dies-of-illness-hardoi-news-knp7235730183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः प्रयागराज जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः प्रयागराज जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी की बीमारी से मौत
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। प्रयागराज जीआरपी में तैनात मुख्य आरक्षी की मौत हो गई। सिपाही लंबे समय से बीमार था। हालत गंभीर होने पर वह छुट्टी लेकर घर आया था।
गांव ककरा खेड़ा निवासी चंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र अजीत कुमार वर्तमान में जीआरपी प्रयागराज में बतौर मुख्य आरक्षी तैनात था। वर्ष 2005 से वह पुलिस में कार्यरत था।
किडनी और लीवर जैसी गंभीर बीमारी के कारण पुलिस अधीक्षक रेलवे ने 14 अक्तूबर को अवकाश स्वीकृत होने के बाद वह घर आया था। 15 अक्तूबर को रात 12:40 पर उनके पुत्र का निधन हो गया।
सूचना पर पुलिस ने सिपाही का पंचनामा करके पीएम के लिए शव भेज दिया। कोतवाल फूल सिंह ने बताया सिपाही के पिता ने जानकारी दी। उन्होंने रेलवे पुलिस प्रयागराज को निधन की सूचना भेजी है।