फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Body of missing innocent found, suspected of murder

हरदोईः लापता मासूम का मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 18 Oct 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Body of missing innocent found, suspected of murder
फोटो-21-मृतक कृष्णा की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
माधौगंज। थाना क्षेत्र के इकसई गांव में दरवाजे पर खेलते समय लापता हुए मासूम का शव पांचवें दिन झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की। घटना की जानकारी पर एसपी राजेश द्विवेदी व एएसपी पूर्वी अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

इकसई गांव निवासी ईश्वर चंद्र का इकलौती पुत्र कृष्णा (4) शुक्रवार सुबह घर के सामने से खेलते समय लापता हो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा था। पुलिस गांव के तालाब व ड्रेन में जाल डलवाकर उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच, एसओजी, डॉग स्वायड की टीम भी उसकी तलाश में जुटीं थीं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह घर से 100 कदम दूरी पर हथौड़ा ड्रेन के पास झाड़ियों में मासूम का शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इधर बेटे का शव मिलने से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने अज्ञात पर बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मासूम के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
12 साल बाद ईश्वर के आंगन में गूंजी थी किलकारी
कृष्णा ईश्वर चंद्र का इकलौता बेटा था। पिता ने बताया कि शादी के काफी दिनों तक उसके कोई संतान नहीं हुई। संतान के लिए वह मंदिरों पर माथा टेकता रहा। आखिरकार शादी के 12 साल बाद मन्नतों व मुरादों पर कृष्णा का जन्म हुआ था। बेटे के जन्म के बाद से घर में खुशियों की किलकारी गूंज रहीं थी। बेटे के जाने से घर में अब मातम का माहौल है।

फोटो-22- मृतक बच्चे के घर पर लगी ग्रामीणों की भीड़

फोटो-22- मृतक बच्चे के घर पर लगी ग्रामीणों की भीड़- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed