{"_id":"6335e66bcd6f8f7ed817c479","slug":"hardoi-bjp-government-working-for-development-of-villages-hardoi-news-knp7208438182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः गांवों के विकास का काम कर रही भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः गांवों के विकास का काम कर रही भाजपा सरकार
विज्ञापन
फोटो-14- कार्यक्रम मे बोलते आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्रा
- फोटो : HARDOI
मल्लावां। आयुष व खाद्य सुरक्षा-औषधि विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु ने गंज जलालाबाद में जूनियर हाईस्कूल की नक्षत्रशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास और किसानों के हित के लिए काम कर रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने गरीबों के हित में 375 योजनाएं चलाई हैं। इनसे किसानों और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था। भाजपा सरकार ने गरीबों के खाते खुलवाकर योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को खातों में दिया है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग औषधीय पौधे लगाएं। इससे पर्यावरण को संरक्षण मिलेगा। यहां नरेश दीक्षित, प्रधान अभिषेक दीक्षित, अभय शंकर शुक्ला, अखिलेश कटियार ने आयुष मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। यहां शिवराज बाबा, एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ एसके सिंह, सतीश कुमार मौजूद रहे।