{"_id":"6362a5a5cc7a3d300859ca6c","slug":"hardoi-bike-rider-dies-due-to-cattle-collision-hardoi-news-knp726198474","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः मवेशी की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः मवेशी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
टड़ियावां। शहर से वापस घर वापस लौट रहा बाइक सवार सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
टड़ियावां थाने के शिवलाल पुरवा मजरा सरदापुर निवासी पप्पू (32) बुधवार को शहर आया था। जहां से वह देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में भड़ायल गांव के पास वह सड़क पर घूम रहे मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।
इसी बीच उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पप्पू की मौत होने के बाद उसके घर वाले उसके शव को अपने साथ गांव ले गए। मृतक पप्पू के परिवार में उसकी पत्नी अरुणा के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। इस हादसे से उसके परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।