फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Bike overturns in an attempt to save cattle, old woman dies

हरदोईः मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, वृद्धा की मौत

Fri, 30 Sep 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Bike overturns in an attempt to save cattle, old woman dies
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के सल्लिया मार्ग पर हरिहरपुर मोड़ के पास बृहस्पतिवार को मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई। हादसे में बाइक से गिरकर वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से बेटा उसे सीएचसी लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बखरिया गांव निवासी श्याम लता (60) की आंखों में दिक्कत थी। बृहस्पतिवार दोपहर वह बेटे अजीत के साथ बाइक से दवा लेने लखीमपुर के मोहम्मदी जा रही थी।
रास्ते में पिहानी- सल्लिया मार्ग पर हरिहरपुर मोड़ के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर बैठी श्यामलता उलछ कर सिर के बल सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि बेटा अजीत बाल-बाल बच गया। राहगीरों की मदद से बेटा उसे एंबुलेंस से सीएचसी लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मृतका के अन्य परिजन भी आ गए। मृतका के दो बेटे हैं। उसके पति की पहले मौत हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed