{"_id":"634d54a819505a664033f5fd","slug":"hardoi-bicycle-shopkeeper-dies-due-to-bike-collision-hardoi-news-knp7236774137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत, मचा कोहराम
Mon, 17 Oct 2022 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र में सेमरा मार्ग पर सोमवार शाम अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार परचून दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव डाभा निवासी प्रदीप शुक्ला (45) परचून दुकानदार था। वह गांव में दुकान चलाता था। सोमवार शाम वह सेमरा चौराहा से दुकान का सामान लेकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन