{"_id":"62f78432da26eb0aee273f5c","slug":"hardoi-adverse-entry-issued-to-three-accountants-and-revenue-inspector-hardoi-news-knp712619716","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः तीन लेखपालों व राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः तीन लेखपालों व राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी
विज्ञापन
फोटो-28-कछौना में समाधान दिवस पर शिकायत सुनते डीएम अविनाश कुमार एसपी राजेश द्विवेदी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कछौना कोतवाली में संपूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां 12 बजे तक राजस्व कर्मी नहीं पहुंचे।
वहीं डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले लेखपाल फूलचंद्र यादव, सूर्यपाल, रामा देवी यादव और राजस्व निरीक्षक नारेंद्र सिंह यादव पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम संडीला को चारों के खिलाफ तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं।
थाना समाधान दिवस में पिछले माह की लंबित शिकायतों पर डीएम ने संबंधितों अफसर कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने कानूनगो, लेखपाल और बीट सिपाहियों से कहा कि पुरानी सरकारी व पट्टे की भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराएं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बार-बार भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजें। एक ही जमीन को दो बार बिक्री करने एवं कब्जा न देने की शिकायत पर डीएम ने थानाध्यक्ष कछौना को जालसाजों को थाने लाकर कड़ी कार्रवाई कर पीड़ित की धनराशि वापस कराने का फरमान सुनाया।
डीएम के सामने राजस्व की नौ व पुलिस विभाग की दो शिकायतेें आईं। इनके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। एसपी राजेश द्विवेदी ने थानाध्यक्ष को गांवों में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों की जानकारी करा कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।