फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 91 centers proposed for paddy procurement, registration started

हरदोईः धान खरीद के लिए 91 केंद्र प्रस्तावित, पंजीकरण शुरू

Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, 91 centers proposed for paddy procurement, registration started
फोटो-02- गल्ला मंडी परिसर में सेंटरों के लिए टीन शेड का निरीक्षण करते डिप्टी आरएमओ अनुराग पाण् - फोटो : HARDOI
हरदोई। एक अक्तूबर से जिले में धान खरीद के लिए क्रय केंद्र खोलने की तैयारियां पूरी की जा रही है। धान खरीद करने के लिए 91 केंद्र प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही किसानों का पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिले में खाद्य विभाग के 31, पीसीएफ के 26, पीसीयू के 19, मंडी समिति और यूपीएसएस के छह-छह, नेफेेड का एक और एफसीआई के तीन केंद्र पिछले वर्ष खोले गए थे।
जिनके माध्यम से 22,9,903 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी। इस साल भी 91 केंद्र प्रस्तावित किए गए है। विभागीय सूत्रों के अनुसार सेंटरों की संख्या में बदलाव हो सकता है। अभी तक शासन से लक्ष्य नहीं आया है। पिछले वर्ष 2,39,600 मीट्रिक टन का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष करीब 96 फीसदी खरीद हुई थी।
विज्ञापन

इस साल शासन की ओर से धान का समर्थन मूल्य सामान्य ग्रेड के लिए 2040 व ए ग्रेड के लिए 2060 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। धान बेंचने के लिए किसान अपना पंजीकरण जन सुविधा केंद्र, स्वयं से खाद्य विभाग के पोर्टल पर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंसी व प्रस्तावित धान खरीद केंद्र
विपणन शाखा ने शहर स्थित मंडी में पांच, शाहाबाद व पिहानी गल्ला मंडी परिसर में तीन-तीन केंद्र प्रस्तावित हैं। इसके अलावा मिरगावां, सांडी मंडी, बिलग्राम में सेंटर होंगे। संडीला व माधौगंज मंडी में दो-दो सेंटर रखे हैं।
पीसीएफ के सेंटर, सांडी, पिहानी, माधौगंज मंडी में खुलेंगे। पीसीएफ के दो केंद्र सदर मंडी में खोले जाएंगे। इसके अलावा फतियापुर, भदैचा, शुक्लापुर, मिश्राना, बसेलिया, आमतारा, बरान, न्यौली सरैया, राघौपुर, पिलखना, बडागांव, बेरूआ में एक-एक केंद्र और सांडी मंडी में दो केंद्र खुलेंगे।
पीसीयू के मंडी सदर के अलावा, मानपुर, दौली, जिगनिया कलां, सढ़ियापुर, रेभामुरादपुर, अतर्जी, शाहाबाद मंडी, हर्रइया, हड़हा मलिकापुर, मुंडरामऊ, सांडी मंडी व मुंशीगंज सांडी में सेंटर खोले जाएंगे।

वर्जन
जिले में 91 क्रय केंद्र प्रस्तावित हैं। शासन के आदेशानुसार सभी केंद्रों के लिए 30 सिंतबर तक बैनर लगाने व प्रचार प्रसार का कार्य पूरा किया जा रहा है। एक अक्तूबर से केंद्र खोल दिए जाएंगे। धान की आवक 15 अक्तूबर के बाद होने की उम्मीद है। - अनुराग पांडेय, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed