फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: 59 new corona patients found in the district, increasing danger

हरदोई: जिले में मिले 59 नए कोरोना, लगातार बढ़ रहा खतरा

Thu, 03 Feb 2022 07:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 07:50 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 93 से 94 फीसदी केसों की रिकवरी हो रही है। जिस तरह संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इसके सापेक्ष काफी संख्या में संक्रमित ठीक हो रहे है। बताया कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा हैं

विज्ञापन
Hardoi: 59 new corona patients found in the district, increasing danger
महिला अस्पताल में टीका लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 59 नए संक्रमित और मिले। वहीं, 143 संक्रमितों ने स्वस्थ होकर कोरोना को मात दी है। अब एक्टिव केस 579 हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना गाइडलाइन का पालन कर संक्रमण से लड़ने की सलाह दी है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। रोजाना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही, लेकिन लोग संक्रमण के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। जिससे संक्रमण से लड़ना मुश्किल हो रहा है। बृहस्पतिवार को 59 संक्रमित और मिले, जिससे अब एक्टिव केसों की संख्या 579 पर पहुंच गई है।  इसके अलावा बृहस्पतिवार को ही 143 संक्रमितों ने होम आइसोलेशन से बाहर आकर कोरोना से जंग जीत ली। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि 93 से 94 फीसदी केसों की रिकवरी हो रही है। जिस तरह संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। 
विज्ञापन


इसके सापेक्ष काफी संख्या में संक्रमित ठीक हो रहे है। बताया कि लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा हैं। एहतियात बरतने से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। उधर, जिले में काफी संख्या में लोग कोरोना की जांच करा रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोविड सेंटरों पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 3,589 लोगों ने कोविड जांच कराई है। सीएमओ ने आम जनमानस से लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed