फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 30 lakhs spent on the beautification of the pond, the minister said - will not get the right work done

हरदोईः तालाब के सुंदरीकरण पर 30 लाख खर्च, मंत्री बोले- नहीं हुआ सहीं काम कराएंगे जांच

Mon, 17 Oct 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, 30 lakhs spent on the beautification of the pond, the minister said - will not get the right work done
फोटो-30- सर्कसपुरवा में तलाब का निरीक्षण करते राज्यमंत्री राकेश गुरु - फोटो : HARDOI
पिहानी। राज्यमंत्री नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन राकेश राठौर ने सोमवार को पालिका परिषद में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय पोखर एवं तालाब संरक्षण योजना के तहत सर्कस पुरवा में तालाब के सुंदरीकरण को देखा। यहां 30 लाख रुपये खर्च किए गए लेकिन काम भुगतान के सापेक्ष कार्य दिखाई नहीं दिया। इस पर मंत्री ने जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पहुंचे राज्यमंत्री का चेयरमैन हाजी जमाल साजिद व ईओ आरआर अंबेश ने स्वागत किया। इसके बाद मंत्री सफाई कार्य के लिए जेसीबी और 21 नए ई-रिक्शों का पूजन कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री को ईओ ने तालाब सुंदरीकरण के बारे में बताया कि पांच तालाबों को योजना में शामिल किया गया था, जिनमें चार पर कार्य कराया जा रहा है। सर्कस पुरवा तालाब में कुल बजट 1 करोड़ 30 लाख के सापेक्ष 30 लाख व्यय किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंत्री ने असंतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने रोजा से सटे पक्का तालाब व मोहल्ला लोहानी में निर्माणाधीन सड़क और बस स्टैंड पर सेल्फी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया।
स्मार्ट चेयरमैन का कार्य भी स्मार्ट
निरीक्षण के बाद राज्यमंत्री राकेश राठौर ने सफाई, सुंदरीकरण और नाला आदि कार्यों पर युवा चेयरमैन हाजी जमाल साजिद से कहा कि स्मार्ट चेयरमैन का कार्य भी स्मार्ट है। राज्यमंत्री का माता भगवती सेवा ट्रस्ट की ओर से अरविंद राठौर के आवास पर स्वागत किया गया। यहां प्रियंक दीक्षित, विपुल मिश्रा, राम लखन सविता, धीरज गुप्ता, मनीष सविता आदि रहे।

15 मिनट में जांच करके चले गए मंत्री
नगर विकास राज्यमंत्री ने पालिका का निरीक्षण 15 मिनट में निपटा दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने ईओ कक्ष में बैठक करके पालिका अधिकारियों को संचारी रोग की रोकथाम के लिए सफाई व्यवस्था व फांगिग कराने का निर्देश दिया। यहां एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, सीओ हेमंत उपाध्याय, सभासद लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, गंगाराम राठौर, सुभाष रस्तोगी, पिंटू पांडेय, आयुष्मान शुक्ला, महेंद्र राना, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed