फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hanging hammock elderly

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूला अधेड़

Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 09 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hanging hammock elderly

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अधेेड़ का शव फांसी पर

विज्ञापन
लटकता मिला। अधेड़ के पुत्र और पुत्री ने मां और उसके प्रेमी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली शाहाबाद के ग्राम गिगयानी निवासी मुंशी (55) पुत्र पच्चू का शव सोमवार की रात एक बजे घर के अंदर लटकता मिला। घटना की जानकारी होने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि चार माह पहले मुंशी की पत्नी पड़ोसी युवक के साथ दिल्ली भाग गई थी। इस पर मुंशी ने पत्नी से संपर्क किया और उसे समझा बुझाकर आने को राजी कर लिया। जिस पर वह आठ दिन पहले युवक के साथ वापस आई थी। मृतक के पुत्र प्रवीण और पुत्री रीता ने बताया कि वह दस भाई बहन हैं।

सभी बाहर रह कर कार्य करते हैं। घर पर वह दोनों रहते हैं। उन लोगों ने आरोप लगाया कि पहले उसकी मां और युवक ने उसके पिता को जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसको फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद से युवक फरार है।

उधर, इस बाबत कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कलह के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य कोई मामला नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed