फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hamlet winds snatched Chan

पुरवा हवाओं ने छीना चैन

Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 20 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hamlet winds snatched Chan

उमस भरी चिपचिपी भीषण गर्मी ने लोगों को टेंशन में ला

विज्ञापन
दिया है। आम लोग ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां लोग तरह तरह के शीतल पेयों का प्रयोग कर रहे, वहीं पानी की तलाश में पशु पक्षी भटक रहे। 

दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही है और ऐसे में बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है। सुबह से चली पुरवा हवा शाम तक चलीं, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए हुए थे, पर पानी नहीं बरसा।

झमाझम बारिश होने की उम्मीद लगा रहे लोगाें को आज भी निराश होना पड़ा। पुरवा हवाओं से वातावरण में काफी उमस रही और लोग उमस से परेशान रहे। पुरवा हवा चलने से वातावरण में उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन छीन लिया है।

पसीने से तरबतर हो रहे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। आलम यह है कि दिन हो रात लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लोग अब आसमान की ओर आशा भरी निगाहें लगाए हुए है। उधर, मानसून आने में हो रहे विलंब से लोग काफी बेचैन हैं।

गर्मी से बचने को लोग तरह-तरह के जतन कर रहे, फिर भी राहत नहीं मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी से कूलर और पंखे भी पूरी तरह से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। उधर, शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38.0 एवं न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed