फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Half a dozen houses in Katan

कटान में समा गए आधा दर्जन मकान

Sun, 25 Aug 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Half a dozen houses in Katan
बिलग्राम (हरदोई)। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। तेज बहाव से खेत व मकानों की कटान शुरू हो गई है। शनिवार शाम कटरी बिछुइया में छह मकान गंगा में समा गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम सतेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पीड़ित लोगों को स्कूल में शिफ्ट कराया। बताया कि पीड़ितों को जल्द मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। गंगा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। नरौरा समेत अन्य बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 24 घंटे के अंदर ही नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर भी दिखने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्राम कटरी बिछुइया के लोग परेशान हैं। छह मकान तेज बहाव की भेंट चढ़ गए। एसडीएम बिलग्राम सतेंद्र सिंह ने पीड़ितों के नाम सूचीबद्ध कर सभी पीड़ित छह परिवारों को स्कूल में ठहरवाया। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर डेढ़ दर्जन से अधिक मकान कट चुके हैं। एसडीएम सतेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को पीड़ित परिवारों के खान पान समेत स्कूल में रोशनी का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर और बढ़ा
हरदोई। शनिवार को गंगा का जलस्तर शुक्रवार की अपेक्षा 15 सेंटीमीटर बढ़ गया। शनिवार को गंगा का जलस्तर 136.85 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा का जलस्तर भी 25 सेंटीमीटर बढ़ गया और इसे 135 मीटर दर्ज किया गया। गर्रा का जलस्तर 144.50 मीटर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed