फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guards the captain taught lesson

चौकीदारों को कप्तान ने पढ़ाया पाठ

Fri, 12 Jun 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Guards the captain taught lesson

जिले में अपराध रोकने में चौकीदारों की अहम भूमिका

विज्ञापन
होती है। वह कानून व्यवस्था की एक कड़ी है। वह गांव में होने वाली घटनाआें की तत्काल थाने पर सूचना दें और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर नजर रखें।

पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने जिले के चौकीदारों की बैठक में उपरोक्त बात कही। उन्होंने चौकीदारों की समस्याएं सुनीं और उनका निदान किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में चौकीदार एक कड़ी है। उसकी भूमिका किसी से कम नहीं है।

चौकीदार अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर विशेष नजर रखें। क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की तुरंत थाने पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि चौकीदार अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएं। उनकी समस्याओं को विभाग हमेशा ध्यान रखेगा।

उन्होंने कहा कि थाने पर भी चौकीदारों को भी सम्मान दिया जाए। उन्होंने बताया कि चौकीदार सूचनाओं के आदान प्रदान की एक अहम कड़ी है। चौकीदार से सहयोग से अपराध पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता, सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed