फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Guarding farmers

फसल की रखवाली को कर रहे रतजगा

Tue, 23 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 23 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Guarding farmers

हरपालपुर (हरदोई)। अन्ना गाय से फसल की रखवाली के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम से गायों को गौशाला में भिजवाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


कटियारी क्षेत्र के किसान कभी कुदरत की मार से तो कभी आवारा पशुओं के आतंक से परेशान हैं। अरसे से जंगली गाय खेतों में घुसकर फसल बर्बाद कर रही हैं। अब कसबा में घूम रही गायें भी अंधेरा होते ही फसल को रौंदते हुए खा जाती हैं। कसबे के किसान रविंद्र सिंह, नारायण प्रताप द्विवेदी, दीपू, सलिल, रमेश, लालमणि, गुल्लू आदि ने बताया कि जो गाय दूध देना बंद कर देती है, उन्हें छोड़ दिया जाता है। यह संख्या बढ़कर करीब एक सौ पहुंच गई है।
विज्ञापन


रात में झुंड बनाकर गायें उनकी खेतों में खड़ी फसल को खा जाती हैं। रात में फसल की रखवाली के लिए खेतों में जागना पड़ रहा है। उन्हाेंने डीएम से गायों को पकड़वाकर गौशाला भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दूसरे के खेतों में छोड़ देते है जानवर
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र में मवेशियों से तंग किसान अक्सर उन्हें एक-दूसरे के इलाके में खदेड़ देते हैं। आरोप है कि कुंडा पार के लोग गाड़ियों में जानवरों को भरकर कसबा क्षेत्र में छोड़ देेते हैं। वहीं, यहां के लोग भी ऐसा ही करते हैं। ऐसे में दोनों गांवों के बीच में विवाद का कारण भी आवारा मवेशी बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed