{"_id":"e096cbcd6e49b8a816d63107a4b335f8","slug":"grants-are-taking-advantage-of-spai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अनुदान का लाभ उठा रहे सपाई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अनुदान का लाभ उठा रहे सपाई’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 01 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि भाजपा के पास वादे नहीं, बल्कि मजबूत इरादे
विज्ञापन
हैं। केंद्र सरकार जनता से किए वादे समय रहते पूरे करेगी। उन्होंने प्रदेश
सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा किसानोें की सहायता को भेजे
गए 500 करोड़ रुपये का कोई अता पता नहीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि फसल अनुदान के रूप में सपा कार्यकर्ताओं को मदद दी जा रही है। वह मंगलवार को नगर की बड़ी फील्ड पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश भी कार्यकर्ताओं का हौसला डिगा नहीं सकी और छाता लगाए कार्यकर्ता सभा स्थल पर बैठे रहे।
इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को नजरंदाज कर रही है। इसका जवाब किसान वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव में देंगे। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव मेें प्रदेश में सपा, बसपा साथ होगी और भाजपा पूृर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का दुनिया में सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। यह लहर चुनाव में सुनामी का रूप ले लेगी। पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने कहा कि कि सानोें की फसल के हुए सर्वे में काफी गलतियां की गई हैं, इनमें यदि सुधार न किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विस क्षेत्र प्रभारी अखिलेश पाठक ने कहा कि सपा शासन काल में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर गया। प्रदेश में गुंडाराज कायम है। आम आदमी को बिजली तक मुहैया नहीं हो पा रही, जबकि बिजली की दरें बढ़ाकर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा गया है।
पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि चार बीघा जमीन पाने को मात्र डेढ़ हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इस मौके पर माधवेंद्र सिंह रानू, अजीत सिंह बब्बन, गंगाराम राठौर, वेदराम राजपूत, सुशील शुक्ला, राम सनेही मिश्रा आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद गवर्नर को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मंशाराम को सौंपा।