फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goats stolen at night recovered with pickup, three arrested

रात में चोरी हुई बकरियां पिकअप समेत बरामद, तीन गिरफ्तार

Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Goats stolen at night recovered with pickup, three arrested
बेनीगंज। सेमरा गांव से बुधवार की रात पिकअप से नौ बकरियां चोरी किए जाने की सूचना मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार की दोपहर कल्यानमल के पास से चोरी गईं बकरियां व पिकअप बरामद कर ली। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली राजकरन शर्मा ने बताया कि सेमरा गांव निवासी सुनीता पत्नी शैलेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात कुछ लोग उसके दरवाजे से पिकअप में उसकी नौ बकरियां चुरा कर भाग गए। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कल्यानमल के पास एक पिकअप खड़ा है, जिस पर बकरियां लदी हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लिया तो चोरी गई सभी नौ बकरियां बरामद हो गईं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम निजाम पुत्र मुन्ना निवासी ग्राम भरावन थाना अतरौली, अखलाक पुत्र इलियास निवासी ग्राम आलमपुर थाना अतरौली व रिजवान पुत्र वाहिद निवासी ग्राम कल्यानमल बताया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों ने बुधवार को गांव जाकर रेकी करने की बात भी स्वीकार की है। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed