फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goat grazing two cousins drowned in Ramganga river

Hardoi News: बकरी चराने गए दो चचेरे भाई रामगंगा नदी में डूबे - देर रात तक तलाश रही जारी

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goat grazing two cousins drowned in Ramganga river
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव में बकरी चराने गए दो चचेरे भाई शनिवार की शाम रामगंगा नदी में डूब गए। सूचना पाकर पहुंची हरपालपुर व अरवल पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों किशोर की तलाश कराई, लेकिन देर रात तक दोनों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी अर्जुन (17) पुत्र बटेश्वर अपने चचेरे भाई अंशु (16) पुत्र गेंदालाल के साथ रामगंगा नदी के किनारे बकरी चराने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों भाई रामगंगा नदी में नहाने लगे। अचानक दोनों गहरे पानी में जाने से डूब गए। वहां पहले से मौजूद अंशु के बड़े भाई सुधांशु ने जब दोनों युवकों को नदी में डूबते देखा तो उसने दौड़कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सवायजपुर अभिषेक सिंह व नायब तहसीलदार राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। नाव मंगवाकर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। खबर लिखे जाने तक हरपालपुर व अरवल पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवकों की तलाश करती रही है। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि दोनों भाईयों की गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed