फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goal to make India a developed nation by 2047: MP

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य : सांसद

Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Goal to make India a developed nation by 2047: MP
हरदोई। भारत सरकार के जनकल्याण के 12 साल का उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है। इस संकल्प को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। यह बातें गांधी मैदान में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में राज्यसभा सांसद भाजपा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने कहीं।
विज्ञापन

सांसद मौर्य ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, लखपति दीदी अभियान और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी पहलों ने महिलाओं के सशक्तिकरण को नई मजबूती दी है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक और जहर मुक्त खेती की ओर बढ़ने का आग्रह किया। मौर्य ने बताया कि एक देशी गाय सात एकड़ भूमि के लिए पर्याप्त जैविक खाद उपलब्ध करा सकती है। इससे खेती की लागत कम होगी और लोगों को स्वस्थ भोजन मिलेगा।
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ बेटियों को जन्म से ही मिलना शुरू हो जाता है। उन्होंने देशभर में सड़कों के व्यापक नेटवर्क के विकास का भी उल्लेख किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि पिछले 12 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, वंदे भारत ट्रेन, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न योजना और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना जैसी कई योजनाओं का जिक्र किया। इससे पहले, सांसद ने जिला पंचायत सभागार में जिला कार्यकारिणी की परिचय बैठक की। इस दौरान भारतीय सेना में चयनित निखिल गुप्ता, आदेश कुशवाहा, विजय और मोहित पाल को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विद्याराम वर्मा, अशोक सिंह, विमल सिंह, श्रीकृष्ण शास्त्री, सजीव अग्रवाल, बालकृष्ण जिंदल, लक्ष्मीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed