{"_id":"5919f1364f1c1b7e3cf22e68","slug":"giving-rs-41-thousand-to-the-owner-in-the-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग में मिले 41 हजार रुपये मालिक को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैग में मिले 41 हजार रुपये मालिक को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 15 May 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बैग में मिले रुपयों को दिखाते उप निरीक्षक जावेद अहमद, और मेवाराम
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली के राधानगर चौकी इंचार्ज को सोमवार को बैग ईदगाह के पास सड़क पर लावारिस बैग मिला। बैग में 41 हजार रुपये और एटीएम था। पासबुक के दर्ज पते के आधार पर पुलिस ने बैग मालिक से संपर्क कर रुपये व अन्य सामान उसे सौंप दिया।
विज्ञापन
एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि चौकी इंचार्ज जावेद अख्तर सुबह करीब साढे़ 11 बजे कांस्टेबल रविदत्त गोस्वामी के साथ बाइक से गश्त पर थे। रोड पर काले रंग का लावारिस बैग दिखा। उन्होंने बैग के संबंध में आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की।
विज्ञापन
दुकानदार कुछ बता नहीं सके। उन्होंने दुकानदारों के सामने बैग खोला। बैग में 100 के नोट की तीन गड्डियां और 500 के 22 नोट थे। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो पास बुक व दो एटीएम, एलपीजी गैस क ी किताब और डीएल मिला।
विज्ञापन
बाद में बैग मालिक की पहचान मेवाराम निवासी सुरसा के तौर पर हुई। गैस की किताब पर लिखे मोबाइल से उनसे संपर्क किया गया। चौकी में मेवाराम ने बताया कि वह राधानगर में राधा नगर में रहता है। जल निगम में चपरासी है। एएसपी ने चौकी इंचार्ज व कांस्टेबल को 2500 रुपयों से पुरस्कृत किया।