{"_id":"61764945bf5aea2e5a4e12fa9730b0b9","slug":"give-the-money-to-teachers-cylinders-rifling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडरों की रिफलिंग का पैसा टीचरों को दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडरों की रिफलिंग का पैसा टीचरों को दें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 22 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन ने विद्यालयों के समय परिवर्तन को प्रदेश सरकार का तुगलकी फरमान बताया है। टीचरों ने इसका कड़ा विरोध किया, वहीं विद्यालयों में अग्निशमन यंत्रों की रिफलिंग के पैसा टीचरों की जेब से खर्च होने पर नाराजगी जताई और उसकी धनराशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन की रविवार को शहीद उद्यान में बैठक हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि 17,140 और 18,150 पर सहमति बन गई है, लेकिन लाभ परीक्षण के बाद मिलेगा। विशिष्ट बीटीसी 2004 बैच के टीचरों को पुरानी पेंशन का लाभ विषय विशेषज्ञों के समान परीक्षण के बाद निश्चित रूप से दिया जाएगा।
विज्ञापन
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पा चुके टीचरों की वरिष्ठता का निर्धारण राज्य कर्मचारियों केे समान होगा। संगठन प्रभारी रवींद्र सिंह ने कहा कि 9 से 3 बजे का विद्यालय समय अव्यवहारिक है और यह तुगलकी फरमान है। विद्यालय का समय गर्मी में सात से 7 से 12 और सर्दी में नौ से तीन बजे तक होना चाहिए। टीचर किंदर लाल गौतम ने कहा कि स्कूलों में अग्निशमन सिलेंडरों की रिफिलिंग कराई गई, जिसकी धनराशि टीचरों को अपने पास से ही देनी पड़ रही है। इससे उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।
विज्ञापन
इसकी व्यवस्था कराई जाए। जिला प्रवक्ता कीर्ति वर्मा ने कहा कि छठवे वेतन आयोग के अनुसार बीमा कटौती 261 रुपये प्रतिमाह शासन स्तर पर सहमति बन गई है। महामंत्री विनोद वर्मा ने मांग की कि रसोइया मानदेय शीघ्र प्रदान किया जाए। ब्लाक अध्यक्ष टड़ियावां जय प्रकाश नरायण ने स्कूल विकास अनुदान व रखरखाव की धनराशि भेजने की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मत्ति से मुकेश कुमार मिश्र को एसोसिएशन का संरक्षक मनोनीत किया गया। उन्होंने टीचरों और संगठन के हित में कार्य करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष आशुतोष पाठक, अरुण सिंह, कमलेश यादव, राजमणि सागर, अनिल वर्मा, गंगाधर और अनुपम सक्सेना आदि लोग मौजूद थे।