{"_id":"5ef8da0c8ebc3e42b82f39c2","slug":"give-mnrega-labour-payment-in-time-hardoi-news-knp5681484158","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम के साथ मनरेगा श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के साथ मनरेगा श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान : सीडीओ
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक करतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मनरेगा श्रमिकों को समय पर भुगतान कराया जाए। अन्य श्रमिकों को भी रोजगार से संबंधित योजनाओं से जोड़ा जाए। ये बात रविवार को बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कही।
सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने रविवार को विकास भवन सभागार में जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जनपद में मनरेगा से 2344 लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यों में भी इन्हें रोजगार उपलब्ध कराने को कहा।
जनपद में एक लाख 34 हजार 234 मनरेगा श्रमिक कार्य कर रहे हैं। श्रमिकों को रोजगार दिलाने में हरदोई प्रदेश के टॉप आठ जनपदों में शामिल है। सभी बीडीओ कोगोशालाओं में अधिक से अधिक पौधे लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सभी ब्लाक मुख्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, उपायुक्त मनरेगा प्रमोद चंद्रौल, उपायुक्त स्वत: रोजगार विपिन कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।