{"_id":"f54672ff7ae9223c83cec05e349441bb","slug":"give-land-to-landless-cluster-housing-characters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीन आवास पात्रों को कलस्टर में दें जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिहीन आवास पात्रों को कलस्टर में दें जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
जनपद में लोहिया ग्रामीण आवास योजना से चयनित भूमि पात्रों को कलस्टर में भूमि का आवंटन करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। ताकि पात्रों को एक पास आवास बनवाए जा सकें। शनिवार की शाम को तहसील सदर का निरीक्षण करते हुए सीडीओ ने एसडीएम को निर्देशित किया।
विज्ञापन
सीडीओ ने तहसील का निरीक्षण कर बड़े बकाएदारों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान नामांतरण की प्रक्रिया को लेकर लेखपालों और अफसरों से पूछताछ की। शाम करीब चार बजे के बाद सदर तहसील पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले बड़े बकाएदारोें की सूची मांगी।
विज्ञापन
चूंकि वसूली की प्रक्रिया स्थगित चल रही है, ऐसे में सीडीओ ने एसडीएम पप्पू गुप्ता को 10 बड़े़ बकाएदारों की सूची सार्वजनिक करने और चल संपत्ति का विवरण लेने के निर्देश दिए। उन्होंने दस बड़े बकाएदारों की पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। सीडीओ ने लोहिया आवास में चयनित भूमिहीनों को एक साथ कलस्टर में भूमि का आवंटन करने का निर्देश दिया, ताकि सभी के लोहिया ग्रामीण आवास एक साथ बनाए जा सकें।
विज्ञापन
ऐसे में उनको विद्युत और पेयजल की व्यवस्था भी दुरुस्त कर दी जाएगी। सदर तहसील में निरीक्षण के दौरान उन्हाेंने जमीन की खरीद फरोख्त के दौरान नामांतरण की प्रक्रिया को भी जायजा लिया। उन्होंने लेखपाल द्वारा खतौनी ले जाने और उसको चस्पा न करने पर नाराजगी जताई और सूची चस्पा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार व न्यायिक तहसील समेत कर्मचारी मौजूद थे।