फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Garra River swells; water level rises by 80 cm; panic in low-lying areas.

Hardoi News: गर्रा में उफान, 80 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में दहशत

Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Garra River swells; water level rises by 80 cm; panic in low-lying areas.
फोटो 25: गर्रा नदी में पुल के पास पानी की ​स्थिति। संवाद
हरदोई/पाली। पहाड़ोंं की बरसात ने गर्रा नदी के पानी में मंगलवार को दूसरे दिन 80 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी कर दी। गर्रा का पानी 144.75 मीटर गेज पर आ गया है। गंगा और रामगंगा नदी के पानी में कमी दर्ज की गई है। गर्रा नदी के पानी में तेजी से हो रही बढ़ोतरी से कटियारी क्षेत्र के लोगों में बाढ़ की आशंका से चिंता और दहशत है। गर्रा नदी के किनारे बसे बाबरपुर, कहरकोला, केवलपुर, धर्मपुर, बैजूपुर गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

नदी में छोड़े जाने वाले पानी से जनपद के कटियारी क्षेत्र में अब गर्रा नदी के पानी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को गर्रा नदी का पानी 143.95 मीटर गेज पर था जो कि मंगलवार को 80 सेंटीमीटर बढ़कर 144.75 मीटर गेज पर आ गया। गर्रा नदी में पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से 2,624 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं गंगा नदी में फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर पानी में तीन सेंटीमीटर की मामूली कमी आई और पानी 135.37 मीटर गेज और जनपद के राजघाट पर नौ सेंटीमीटर की कमी आई है। पानी 123.53 मीटर गेज पर आ गया है।
विज्ञापन

रामगंगा नदी के पानी में शाहजहांपुर डबरी घाट पर 15 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है। पानी 134.35 मीटर पर आ गया है। हालांकि अभी तीनों ही नदियों का पानी चेतावनी बिंदु पर बना हुआ है। वहीं गंगा में हरिद्वार बैराज से 60,368 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 19,263 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदियों के पानी में उतार चढ़ाव और गर्रा नदी के पानी में लगातार दो दिन से होने वाली बढ़ोतरी से पाली क्षेत्र के गांवों के लोगों को बाढ़ आने की चिंता सताने लगी है।

---
बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के साथ ही नदियों के पानी पर लगातार नजर रखी जा रही है। संभावित बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की तहसीलों के एसडीएम के माध्यम से निगरानी कराई जा रही है। अभी जिले में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है फिर भी बाढ़ से बचाव के सभी बंदोबस्त जुटा लिए गए हैं।
-अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed