फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Garib Rath Express delayed by seven hours due to fire

Hardoi News: आग लगने से सात घंटे देरी से चल रही गरीब रथ एक्सप्रेस

Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Garib Rath Express delayed by seven hours due to fire
हरदोई। त्योहार पर घर वापसी के इंतजार में बैठे रेल यात्रियाें को बड़ा झटका लगा है। अमृतसर से सहरसा के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच में पंजाब के सरहिंद जंक्शन पर आग लगने से ट्रेन फिलहाल लेट हो गई है। ऐसे में यात्रियों के सामने समय से घर पहुंचने की समस्या आ खड़ी हुई है। त्योहार विशेष ट्रेनें भी पहले से लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अमृतसर से सहरसा जा रही ट्रेन नंबर 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस एक कोच में शनिवार को पंजाब के सरहिंद जंक्शन के पास अचानक आग लग गई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन इसमें एक कोच पूरी तरह स्वाहा हो गया। हादसे के बाद से जहां एक ओर यात्रियों में डर है। वहीं, अब लोगों को त्योहार पर घर समय से पहुंचने की चिंता भी सता रही है। आग बुझने के बाद नया कोच लगाकर ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से अब ट्रेन सात घंटे से अधिक समय की देरी से चल रही है। ट्रेन हरदोई रेलवे स्टेशन पर शाम को 4:54 बजे पहुंचनी थी लेकिन अब निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से चल रही। ट्रेन के अभी और अधिक देरी से चलने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। अपने घर गोरखपुर जा रहे महेश श्रीवास्तव, रवि महेंद्रा ने बताया कि ट्रेन लेट होने से काफी समस्या हो गई है। उन्हें गोरखपुर से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा त्योहार विशेष ट्रेन भी देरी से चल रही हैं। इनमें 04830 गोरखपुर–जोधपुर करीब नौ घंटे की देरी से, पटना से चंडीगढ़ के बीच ट्रेन 04503 साढ़े चार घंटे की हरदोई से, आनंद विहार से जोगबनी ट्रेन 04008 सवा दो घंटे, गोरखपुर से नई दिल्ली ट्रेन 04021 पौने चार घंटे और राजरानी एक्सप्रेस ट्रेन 14554 भी करीब ढाई घंटे की देरी से हरदोई पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed