फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   garfwati ka maut

महिला चिकित्सालय में गर्भवती की मौत

Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
garfwati ka maut
हरदोई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हालत बिगड़ने पर जिला महिला चिकित्सालय भेजी गई गर्भवती की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर वापस गांव चले गए।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्रिया निवासी विनोद की पत्नी मीना (35) गर्भवती थी। इसके कारण मीना पिछले कुछ दिनों से अपने मायके सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर में थी। मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर मां रामकली और पिता रामस्वरूप ने मीना को आदमपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां दोपहर लगभग दो बजे उसकी हालत बिगड़ गई, तो जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला महिला चिकित्सालय में लगभग एक घंटे भर्ती रहने के बाद प्रसव से पहले ही मीना की मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस गांव चले गए। देर शाम तक परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed