{"_id":"615c8a3f8ebc3e626c195776","slug":"garbage-on-palika-gate-safai-worker-on-strike-hardoi-news-knp6565073163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका गेट पर कूड़ा डाला, वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका गेट पर कूड़ा डाला, वार्ता विफल
विज्ञापन
पालिका कार्यालय पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। स्थायी संविदा एवं ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार से सफाईकर्मी 11 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए। कर्मियों ने पालिका गेट पर कूड़ा डालकर व ठेलिया लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर की सफाई व्यवस्था बाधित रही। दोपहर बाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व पालिका के ईओ वीपी सिंह के बीच वार्ता भी बेनतीजा रही। पदाधिकारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर हड़ताल जारी रखने की घोषणा की।
सोमवार को ठेका सफाईकर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के बाद ईओ ज्ञापन सौंपा था। संबंधित बिंदुओं पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज कर्मियों ने मंगलवार सुबह हड़ताल शुरू कर दी। कर्मियों ने पालिका गेट के आगे कचरा डालकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर को संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष व ईओ वीपी सिंह के बीच वार्ता हुई। ईओ ने पालिका स्तर की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने व शासन स्तर पर पत्र भेजे जाने की बात कही, लेकिन कर्मचारी नेता लिखित आश्वासन की मांग पर अड़ गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने हड़ताल जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरी शंकर, रामू, राजकुमार व श्यामू आदि मौजूद रहे।