फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gangster and Rasuka charged with accused in Ballia murder case

बलिया के हत्याकांड के अभियुक्तों पर लगे गैंगेस्टर व रासूका

Sat, 24 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster and Rasuka charged with accused in Ballia murder case
हरदोई। बलिका में जयप्रकाश पाल हत्याकांड के अभियुक्तों पर गैंगस्टर व रासूका लगाए जाने सहित कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में राज्यपाल को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार पाल ने कहा कि बलिया जिले में विधायक की शह पर पुलिस की उपस्थिति में जय प्रकाश पाल को गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी अपराधी को छोड़ दिया गया। पुन: गिरफ्तार करने के लिए 50 हजार का इनाम रखा गया है। उनका संगठन इस घटना की निंदा करता है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, अभियुक्तों पर गैंगेस्टर व रासुका की धाराओं में कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। मृतक के परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। इस मौके पर जिला सचिव राजीपाल, विनीत पाल, सर्वेश कुमार पाल, अरुणेश पाल, डॉ. रजनीश पाल, विश्राम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed