{"_id":"5fbd47478ebc3e9bc819513f","slug":"ganga-waves-change-12-houses-collapse-hardoi-news-knp5960925116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की धारा ने फिर बदला रुख, 12 मकान कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की धारा ने फिर बदला रुख, 12 मकान कटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के रघुवीरपुरवा गांव के लोग गंगा नदी की धारा के अचानक रुख बदलने से परेशान हैं। गांव के 12 मकान नदी में समा गए हैं। लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन किया और सूचना तहसील प्रशासन को मुहैया कराई है। तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
गत शनिवार से गंगा नदी का बहाव रघुवीरपुरवा की ओर बढ़ रहा है। गांव व आबादी की ओर नदी का बहाव तेज होने पर मकान इसकी जद में आ रहे हैं। शनिवार शाम गांव निवासी सीताराम, मनोज, सोनेलाल, सुनील कुमार, अनिल कुमार व जितेंद्र कुमार के मकान नदी में समा गए थे। सोमवार शाम गांव के ही बलजीत सिंह, श्रीकृष्ण, चंद्रकांति, जयजयराम, शिवमंगल व शोभा के मकान भी ढह गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मंगलवार को लेखपाल बंधु लाल ने गांव पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
तहसीलदार मूसाराम थारू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह भी निरीक्षण कर चुके हैं। जिनके मकान कटे हैं वह आसपास खेतों में व दूसरे मकानों में रह रहे हैं। बताया कि रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी गई है। पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।