फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   from industrial area water draining start

पंपिग सेट लगाकर निकाला जाने लगा औद्योगिक क्षेत्र में भरा पानी

Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
from industrial area water draining start
फोटो-12- परिसर में भरे पानी को निकालने के लिए लगवाए गए पंपिंग सेट। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। जबरदस्त जलभराव से जूझ रहे औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद यूपीसीडा के अधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र के अलग-अलग फेज में पांच पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालाना शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार और शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद संडीला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जबरदस्त जलभराव हो गया था। परिसर के साथ ही मिलों व फैक्टरियों के अंदर तक पानी पहुंच गया था। पानी न निकलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अव्यवस्था से नाराज संडीला इंडस्ट्रिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कारखानों में जलभराव की फोटो ट्विट करते हुए विरोध दर्ज कराया था। यहां तक कि औद्योगिक क्षेत्र को ‘वॉटर पार्क’ घोषित किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने औद्योगिक क्षेत्र में बारिश से हुए जलभराव व एसोसिएशन की नाराजगी भरे ट्विट को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। यूपीसीडा ने इसका संज्ञान लिया है। संज्ञान लेने के बाद अधिकारियों ने रविवार की दोपहर बाद यहां पंपिंग सेट लगाकर जल निकासी का काम शुरू करा दिया है। यूपीसीडा के संडीला क्षेत्र के सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि फेज दो व फेज चार में जलभराव की समस्या थी। दोनों जगह कुल पांच पंपिंग सेट लगवाकर जल निकासी का काम शुरू करा दिया गया है। परिसर को जल्द ही जलभराव से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed