फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraud report filed on three including Kanungo and Lekhpal

Hardoi News: कानूनगो व लेखपाल समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 16 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Fraud report filed on three including Kanungo and Lekhpal
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर कानूनगो लेखपाल समेत तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी आदि का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के अकोहरा मजरा कल्याणमल निवासी दिलाराम पुत्र चंद्रिका ने तत्कालीन राजस्व निरीक्षक संडीला, हल्का लेखपाल ग्राम श्यामपुर और अपने सगे भाई रामखेलावन पुत्र चंद्रिका पर मुकदमा पंजीकृत कराया है। बताया है कि रामगढ़ निवासी धर्मेंद्र पुत्र मूलचंद्र कई खेतों के मालिक हैं। धर्मेंद्र की मृत्यु के बाद लेखपाल व राजस्व निरीक्षक संडीला ने अपने पद का दुरुपयोग कर उसके उसके भाई रामखेलावन से सांठगांठ व धोखाधड़ी करते हुए धर्मेंद्र के भाई रामखेलावन पुत्र मूलचंद नाम अंकित करा दिया। वहीं धर्मेंद्र का कोई सगा भाई नहीं है। मामले की एफआईआर दर्ज कराने के लिए उसने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली गई। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed