{"_id":"69f8dff43728de05b40c5345","slug":"fraud-committed-against-relative-of-bhakimyu-district-president-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-149206-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
- लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसीपिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के डेलपंडरवा के पास बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गई।
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ललहुआ निवासी अजय (20) गोला निवासी विकास (18) के साथ बाइक से जा रहे थे। यह लोग शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे थे। सैदापुर निवासी नरवीर (60) साइकिल से जा रहे थे। डेलपंडरवा के पास बाइक नरवीर की साइकिल से टकरा गई। नरवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल अजय और विकास को जहानीखेड़ा चौकी की पुलिस ने लखीमपुर खीरी की पसिगवां सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से अजय को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।