{"_id":"6b0b105509b5428124064d16","slug":"four-trains-will-have-additional-sleeper-coaches-for-the-convenience-of-passengers-hardoi-news-c-213-1-hra1004-160921-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यात्रियों की सुविधा के लिए चार ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच
विज्ञापन
हरदोई। सहालग के चलते ट्रेनों में बढ़ी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए मुरादाबाद मंडल ने हरदोई से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे प्रति फेरा 72 अतिरिक्त आरक्षित बर्थ उपलब्ध होंगी।
सहालग के चलते इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ हो रही है, जिससे यात्रियों को सीटों के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। यात्रियों को सहूलियत देने के उद्देश्य से रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली में पांच से 11 दिसंबर तक एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 14208 दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ में आठ से 14 दिसंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वाराणसी-बरेली रूट की ट्रेन संख्या 14235 में 28 नवंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वापसी में ट्रेन संख्या 14236 बरेली-वाराणसी में 29 नवंबर को यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे के इस फैसले से संबंधित तिथियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म आरक्षण मिलने की संभावना बढ़ेगी।