फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four ponds could not be beautified

चार तालाबों का नहीं हो सका सुंदरीकरण

Sat, 26 Feb 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four ponds could not be beautified
पिहानी। तालाब पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर के चार तालाबों पर तकरीबन 75 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद सुंदरीकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

एक पर तो कुछ काम हुआ भी, लेकिन तीन अन्य पर केवल साफ सफाई के नाम पर ही 15 से 20 लाख रुपये खर्च कर दिए गए। इनके साथ ही दोबारा डिमांड भेजी गई है।
तकरीबन चार वर्ष पूर्व शासन ने तालाब/पोखर संरक्षण योजना के तहत नगर के लोहानी तालाब, पक्का तालाब, नागर उत्तरी स्थित तालाब और सर्कसपुरवा में मजार के पास स्थित तालाब के सुंदरीकरण के खाके पर मोहर लगाई थी।
इसके साथ ही चारों तालाबों के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर किए थे। प्रति तालाब 30 लाख रुपये जारी होने के बाद नगर पालिका ने सर्कसपुरवा, नागर उत्तरी और लोहानी तालाब पर दो वर्ष पहले कार्य भी शुरू करवा दिया था।
विज्ञापन

इनमें सर्कसपुरवा तालाब पर 30 लाख रुपये से केवल पश्चिम व दक्षिण के सिरे पर बाउंड्रीवाल और लाइट के साथ ट्रैक बन पाया है। शेष रकम बेंच और सफाई पर खर्च हो करने की बात बताई जा रही है। इस पर दो सिरों में काम अभी शेष है, जिसके लिए और रुपये की ईओ ने डिमांड भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहानी में तालाब की केवल दो सिरों पर घेराबंदी हुई। उत्तर और पूरब में घेराबंदी अभी बाकी है। इस कार्य में लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर हो गए। सबसे दिलचस्प कार्य तो नागर उत्तरी तालाब का रहा।
यहां दो सिरों पर 10 से 15 सीढ़ियां बनाकर कार्य रोक दिया गया। इस के कार्य के साथ तालाब में सफाई के नाम पर तकरीबन 20 लाख रुपये खर्च हो गए।
सर्कस पुरवा तालाब समेत किसी भी तालाब में अब तक कोई ऐसा कार्य नहीं हुआ, जिसे सुंदरीकरण का नाम दिया जाए। फिर भी एक पर 15 से 20 लाख रुपये खर्च हो गए। रौजा सदर जहां से सटे पक्का तालाब पर अब तक एक रुपये भी खर्च नहीं किया गया।
कार्य को लेकर उठे सवालों पर हो चुकी जांच
तालाबों के सुंदरीकरण के नाम पर एक बड़ी रकम खर्च हो जाने के बावजूद सर्कस पुरवा तालाब के अलावा किसी भी तालाब की सूरत तक नहीं बदली है। सर्कस पुरवा तालाब पर अधूरा कार्य ही हुआ।
पूर्व में इसे लेकर उठे भ्रष्टाचार के आरोपों पर डीएम ने एक जांच समिति बनाई थी। टीम ने पिछले वर्ष यहां तालाबों पर पहुंच कर स्थलीय जांच भी थी, लेकिन जांच रिपोर्ट और इस पर कार्रवाई के परिणाम न ही नजर आते हैं और न ही इस बारे में ईओ अहिबरन लाल कुछ कहना चाहते हैं।

तालाब पर सवाल के जवाब में उनके पास जवाब के रूप में सिर्फ खामोशी है।
मामला संज्ञान में आया है। पिहानी ईओ से इस संबंध में डिटेल मंगाकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-वंदना त्रिवेदी, एडीएम
इस पर कार्य के लिए पुरातत्व विभाग की एनओसी की दरकार थी। जब तक एनओसी मिली तब तक कोविड का प्रकोप होने से पालिका का कार्य बढ़ गया, जिसके चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया जा सका।
अब हालात सामान्य हो चले हैं। कोशिश की जा रही कि नगर के तालाबों पर सुंदरीकरण कार्य को दोबारा रफ्तार दी जाए।
- अहिबरन लाल, अधिशासी अधिकारी, पिहानी पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed