फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four players from the district hoisted the flag in the Junior National Hockey

Hardoi News: जूनियर नेशनल हाॅकी में जिले के चार खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Four players from the district hoisted the flag in the Junior National Hockey
हरदोई। खेलो इंडिया सेंटर ने जिले के हॉकी खिलाड़ियों को मंच देकर प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। तमिलनाडु में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालक नेशनल चैंपियनशिप में जिले के चार खिलाड़ी अलग-अलग राज्यों की टीमों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलो इंडिया सेंटर से निकल कर हरदोई के चार खिलाड़ियों ने अलग मुकाम हासिल किया। खिलाड़ी अंकित सिंह, आमीन और सूरज पाल त्रिपुरा टीम की ओर से मैदान पर प्रतिभा दिखा रहे हैं जबकि कोच अनुज सिंह के निर्देशन में अक्षत वर्मा दादर और नगर हवेली टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके चलते टीम अब क्वार्टर फाइनल में भी पहुंच गई है। कोच ने बताया कि हरदोई के खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में खिलाड़ियों को तैयार करने का अवसर मिला।
विज्ञापन

बताया कि अक्तूबर में प्रस्तावित सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भी जिले के कई खिलाड़ी विभिन्न राज्यों की टीमों से खेलते नजर आएंगे। कोच ने हरदोई हॉकी संघ के अध्यक्ष समीर सिंह और सचिव गोपाल मिश्रा के बेहतर मार्गदर्शन की बात कही। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने चारों खिलाड़ियों और कोच को शुभकामनाएं दीं। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि चारों खिलाड़ियों और कोच को वापस आने पर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवव्रत तिवारी, गोविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed