{"_id":"68adfb7f5c6cbb4d7d0ac299","slug":"four-houses-were-burgled-in-one-night-thieves-stole-jewellery-worth-lakhs-including-rs-274-lakh-hardoi-news-c-213-1-hra1006-136417-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक रात में चार मकानों में चोरी, चोर 2.74 लाख रुपये समेत लाखों के आभूषण ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक रात में चार मकानों में चोरी, चोर 2.74 लाख रुपये समेत लाखों के आभूषण ले गए
विज्ञापन
बघौली। चेारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अतरौली और माधौगंज के बाद अब चोरों ने बघौली थाना क्षेत्र में घटनाएं की हैं। बघौली में एक बंद पड़े मकान के साथ ही वैशपुर और एनुआ गांव में भी चोरों ने कुल चार जगहों पर घटना को अंजाम दे दिया। कई लाख रुपये के जेवर और 2.74 लाख रुपये चोरी हुए हैं।
घटना एक
बघौली के पशु बाजार के पास मधुवन नगर निवासी सुंदर लाल विश्वकर्मा हरियाणा में शटरिंग का काम करते हैं। उनका पूरा परिवार भी वहीं रहता है। मधुवन नगर के मकान में उनका छोटा पुत्र अरुण रहता है। अरुण ने बताया कि वह कभी अपने मकान में तो कभी बघौली बाजार निवासी अपने चचेरे भाई अनिल के साथ रहता है। सोमवार की शाम अरुण अनिल के यहां चला गया था। रात में वह वहीं रुक गया। मंगलवार की सुबह साढ़े पांच बजे वह अपने मकान पर आया। उसको मुख्य गेट में लगे छोटे गेट का ताला टूटा मिला। जब उसने अंदर जाकर देखा तो चारों कमरों के ताले टूटे पड़े थे। उसको मां और दोनों भाभियों के कमरों की अलमारी के लॉकर भी टूटे मिले। अरुण ने बताया कि मां के लॉकर में रखे 1.80 लाख रुपये और भाभी रंगीली देवी की अलमारी के लॉकर से 50 हजार रुपये गायब मिले। मां और दोनों भाभियों के आभूषण गायब मिले। जिसमें सोने की चेन, झाले, गले का हार, कान के कुंडल मांगबेदी, मांग टीका, अंगूठियां, पायल आदि आभूषण शामिल हैं। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। आसपास के सीसीटीवी खंगाले। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी मामले संज्ञान में है। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
घटना दो
वैशपुर और ऐनुआ के तीन मकानों में चोरी
बघौली थाना क्षेत्र के वैशपुर निवासी अभिषेक वर्मा सोमवार रात अपने परिवार के साथ आंगन में लेटे थे। मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी रचना पीछे के कमरे में झाडू लगाने गईं। इस दौरान उन्हें दीवार में सेंध लगी मिली। कमरे में रखे बक्से और अलमारी का सामान फैला मिला। अभिषेक ने बताया कि अलमारी में रखे 28 हजार रुपये और सोने की एक चेन, हार, एक जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी झाला, चार चूड़ी, लॉकेट, एक मंगल सूत्र, सात अंगूठी और एक जोड़ी चांदी के हाथ के फूल, कमर बिछुआ गायब मिले। चोरों ने पड़ोसी गांव ऐनुआ में भी दो मकानों में सेंध लगाई। पप्पू के यहां से चोर 16 हजार रुपये और सोने की नथनी, चांदी का कमर बिछुआ, एक जोड़ी पायल, पीतल के बर्तन ले गए। रामसागर के मकान में दीवार में सेंध मार कर चोर बक्से में रखे आभूषण ले गए। सभी पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।