{"_id":"5c65b15fbdec2275c5124166","slug":"four-deaths-including-two-students-die-of-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से दो छात्रों सहित चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से दो छात्रों सहित चार की मौत
Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
gaurav gaurav
hardoi
hardoi
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पड़ी छात्र की साइकिल। अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन/लोनार। गुरुवार को मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच बिजली की चपेट में आकर चार अलग-अलग स्थानों पर दो छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर भी पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र में बिजली की चपेट में आने से ग्राम धाकड़पुरवा मजरा नेवादा निवासी आरिफ (12) पुत्र सज्जाद अली, ग्राम बघौरी निवासी राम निवासी (45) पुत्र धम्मा और जनियामऊ निवासी सत्यपाल (15) पुत्र रक्षपाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर एसडीएम सदर ओम प्रकाश गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं टड़ियावां थाना क्षेत्र में ग्राम साखिन निवासी श्री देवी (50) पत्नी रमेश कंडा लेकर आ रही थी। रास्तें में बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं टड़ियावां क्षेत्र में बिजली की चपेट में आकर ग्राम करनपुर मजरा जैराजपुर निवासी अट्टू (20) पुत्र श्रीराम, ग्राम करनपुर मजरा जैराजपुर निवासी छुन्नन (35) और गोरख (36) बिजली गिरने से झुलस गए। उनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
मां की दवा लेकर जा रहा था आरिफ
बावन। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम धाकड़ पुरवा निवासी आरिफ (12) पुत्र सज्जाद अली गांव के विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। गुरुवार को वह अपनी मां को दवा दिलाने साइकिल से न्योरादेव गया था। वहां से साइकिल से मां छोटी बिटिया को लेकर घर आ रहा था। धाकड़पुरवा और नेवादा के बीच रास्ते में बिजली साइकिल पर आ गिरी। इससे आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां झुलस गई। उसको परिजन घर ले गए। वह चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पुत्र के शव को देख मां फूट-फूटकर रोती रही और अपनी बीमारी को कोसती नजर आई।
विज्ञापन
खेत से घास काट कर लौट रहा था युवक
बावन : लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरी निवासी राम निवास (45) पुत्र धम्मा गुुुरुवार की सुबह खेत पर घास काटने पास के गांव धूमन गया था। दोपहर को बारिश होने पर घास का बोझा रखकर घर लौट रहा था। रास्ते में धूमन और बघौरी के बीच उसके ऊपर बिजली आ गिरी । इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर उसकी पत्नी रामकली, पुत्री जूली, शशि, पुत्र अनुज और आंशू मौके पर पहुंचे। वह मजदूरी करता था। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
चाचा को खेत पर छाता देने जा रहा था किशोर
लोनार। कोतवाली क्षेत्र के जनियामऊ निवासी सत्यपाल (15) पुत्र रक्षपाल गांव के जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। बारिश होने पर वह अपने चाचा दिनेश को खेत पर छाता देने जा रहा था। रास्ते में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। घटना की जानकारी होने पर उसके चाचा दिनेश और बाबा राम बक्स मौके पर पहुंचे और उसको एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके पिता लुधियाना में काम करते हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
बठिया से कंडा लेकर आ रही थी महिला
टड़ियावां। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम बरबटापुर के मजरा साखिन निवासी श्री देवी (50) पत्नी रमेश गुरुवार को गांव के बाहर लगी बठिया से कंडा उठाने गई थी। रास्ते में बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। उसके दो पुत्री सावित्री और कोमल और पुत्र वीरू और नीरू है। सावित्री की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना पर लेखपाल हरिशंकर और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।